सोच है तो मनुष्य है, मनुष्य है माना की सोच है| जहां सोच नहीं, फीलिंग नहीं, संवेदनाएं नहीं, वो तो मानो चलता-फिरता मुर्दा मात्र ही है| सोच से मनुष्य की जिंदगी बनती है| विचारों से ही व्यक्ति पहचान जाता है| इसलिए कहते हैं, सोच-समझकर सोचें सोच ही सबकुछ है| जेम्स एलन की एक किताब “ऐज अ मैन थिन्केथ” में सोच के महत्व को प्रामाणिकता के साथ रेखांकित किया गया था| अक्सर हमें पता भी नहीं चल पाता कि हमने अपनी जो सोच बनाई है वो कितनी नुकसानदेह साबित हो सकती है| यह किताब हमें इस बारे में सतर्क करती है|
सोच की ताकत को समझें
मनुष्य अपने विचारों के जाम-तोड़ होते हैं| जैसे छोटे बीज बड़े पेड़ बन जाते हैं, उसी तरह हम वैसे ही बन जाते हैं जैसा हम सोचते हैं| एक छोटा सा विचार किसी बड़े निर्णय का आधार बन जाता है| जो आपके जीवन को बदल सकता है| क्योंकि आपकी सोच ही आपके द्वारा किए जाने वाले कार्यों के मूल में होती है| इसकी ताकत को समझें|
खुद से उम्मीदें लगाए
हम जो कुछ भी करते हैं, वह पैटर्न में तब्दील हो जाता है| इन्हीं पैटर्न से हमारे व्यक्तित्व और चरित्र का निर्माण होता है| यही कारण है कि निराशावादी लोग बहुत जल्द किसी चीज से हार मान लेते हैं| अगर आप आत्मविश्वास से किसी चीज को शुरुआत नहीं कर रहे, तो आप पहले ही खुद से ज्यादा उम्मीदें नहीं लग रहे हैं|
जीवन की कमान संभाले
जब हमारी सोच हमारे कार्यों, व्यक्तित्व और नियति को इतना प्रभावित करती है, तो हम उसको प्रबंधन और नियंत्रित करके सफल भी हो सकते हैं| आपके दिमाग में जितने भी बुरे और नकारात्मक विचार है, उनकी साफ सफाई का ठीक समय यही है| नेगेटिव को नॉर्मल समझने से इनकार कर लें, जूझने और अपने जीवन का नियंत्रण अपने हाथों में लेने के लिए तैयार हो जाए|
दुनिया बदल सकते हैं
ये सच है कि दुनिया की परिस्थितियों हमारे जीवन को प्रभावित करती है| लेकिन इसका उल्टा भी सच है| आपकी सोच, कार्यों और चरित्र का भी दुनिया पर कम असर नहीं पड़ता! क्योंकि हम बाहरी दुनिया के साथ निरंतर एक कार्य-कारण और संबंध में जुड़े होते हैं| जिन्होंने इस बात को समझा, उन्होंने ही नया इतिहास लिखा है|
आप ही हैं जिम्मेदार
आप किसी व्यक्ति के चरित्र का वर्णन उसके जीवन की परिस्थितियों को देखकर नहीं कर सकते| या आप किसी के जीने के तरीके को देखकर यह अनुमान नहीं लगा सकते कि वह आने वाले समय में किन हालात में रहने वाला है| पर इतना तय है कि आप आज जिन हालात में है उसके लिए आप ही की सोच और एटीट्यूड जिम्मेदार है|
सोच को लेकर सावधान रहे
आप जो सोच रहे हैं उसको लेकर सतर्क रहें आप बात केवल जीवन में कुछ प्राथमिकताओं को तय करने और चंद लक्ष्यों को अर्जित करने की ही नहीं है, आपकी सोच के पैटर्न का आपके व्यक्तित्व पर भी असर पड़ता है| सकारात्मक सोच का एक लंबे और खुशहाल जीवन से सीधा संबंध है| वही नकारात्मक आपको समय से पहले ही क्षीण कर देती है| इसलिए हमेशा सकारात्मक सोच रखें नकारात्मक सोच आते भी है तो उसे सकारात्मक सोच में परिवर्तन करें|
अपने दिमाग को उर्वर बनाएं
अपने दिमाग को किसी बाग या खेत की तरह देखें| जो भी चीज उसे अधिक उपजाऊ नहीं बनती उससे आपको स्वयं को मुक्त कर लेना चाहिए| अगर आपको जीवन में बेहतरीन परिणाम चाहिए तो शुरुआत अपने सोचने के तरीके से करें| उम्दा बीज होगा, तो फसल भी बेहतरीन ही होगी|
सोच-समझकर सोचें और उम्दा व सकारात्मक सोच का नजरिया रखें तो परिणाम वैसा ही होगा| सोच ही सब कुछ है| जिंदगी सोच से बनती है| सोच की गुणवत्ता इंसान बनाती है, इंसान के व्यक्तित्व को दर्शाती है| सोच की दिशा व दशा में मनुष्य बनता है|