शहद खाएं और सेहत बनाएं

 

शहद का इस्तेमाल प्राचीनकाल से ही होता आया है और शहद के फायदों के बारे में आयुर्वेद में भी प्रमुखता से उल्लेख मिलता है। आयुर्वेद में शहद को एक औषधि का दर्जा हासिल है और अब पूरी दुनिया में लोग मिठास के लिए भी शहद का इस्तेमाल करने लगे हैं। पिछले कुछ दशकों में हुई कई वैज्ञानिक शोध आयुर्वेद में बताए इसके गुणों की पुष्टि करते हैं।

शहद का उपयोग आप किसी भी रूप में करें यह आपकी सेहत के लिए उतनी ही फायदेमंद है। बस इसे इस्तेमाल से पहले यह जरूर जांच लें कि उपयोग में लाया जा रहा शहद असली है या मिलावटी, क्योंकि मिलावटी शहद खाने से सेहत को कोई नुकसान हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके फायदे और उपयोग…

बालों के लिए फायदेमंद

बालों के रूखेपन के कारण बाल तेजी से झड़ने लगते हैं। शहद के उपयोग से बालों को सुंदरता बढ़ती है और उनके रूखेपन में कमी आती है, बालों की चमक बढ़ती है। शहद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुन बालों के लिए फायदेमंद है। यही फ्री रेडिकल को हटाती है और ज्यादा देर तक धूप में रहने से या किसी हानिकारक केमिकल से बालों को होने वाले नुकसान को रोकती है। शहद से बालों को सही पोषण भी मिलता है। जिससे हमारे बाल चमकदार और मजबूत बनाते हैं।

उपयोग की विधि:-

दही के साथ शहद को मिलाकर हेयर मास्क बना ले और इसे बालों पर लगाएं। इसे 30 मिनट या 1 घंटे के लिए बालों पर छोड़ दें। सूख जाने पर माइल शैम्पू से बाल साफ करें। इससे खराब बालों को पोषण मिलता है।

रूखी त्वचा वालों के लिए

शहद के फायदे सिर्फ पाचन और इम्युनिटी बढ़ाने तक ही सीमित नहीं है बल्कि ये त्वचा में निखार लाने में भी मदद करती है। शहद में ऐसे गुण होते हैं जो आस-पास की नमी को सोख लेती है और त्वचा की नमी को बरकरार रखने में मदद करती है। जिन लोगों की त्वचा बहुत रूखी होती है उन्हें अपनी त्वचा को नम बनाये रखने के लिए शहद का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर हमारे फेस पे पिंपल्स की परेशानियाँ है तो भी हम इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे पिंपल्स जल्द ही ठीक हो जाते हैं।

उपयोग की विधि:-

एक चम्मच शहद लें इसमें कुछ बूंदें नींबू के डालने और इसे त्वचा के रूखे हिस्से पर लगाएं।15- 20 मिनट तक इसे सूखने दें फिर ठंडे पानी से धो लें। इसे एक हफ्ते में कम से कम तीन बार उपयोग करें ।

 

गले के खराश में में उपयोग

शहद के फायदे की लिस्ट में गले की खरास दूर करना भी शामिल है। यह खाँसी और सर्दी जुकाम से तो आराम दिलाती है.. साथ ही अगर आपका गला बैठ गया या गले में खराश है तो भी आप शहद का सेवन करके आराम पा सकते हैं।

सेवन की विधि:-

गले की खराश से जल्दी आराम पाने के लिए एक चम्मच अदरक के रस में एक से दो चम्मच शहद मिलाकर दिन में दो बार इसका सेवन करें।

कटने या जलने पर उपयोग

त्वचा के कटने, छिलने या जल जाने पर भी शहद का उपयोग करना बहुत लाभकारी है।शहद में मौजूद एंटीसेप्टिक गुण जले हुए हिस्से को जल्द ठीक करते है और त्वचा को संक्रमण से भी बचाते हैं।

उपयोग की विधि-

अगर आपकी त्वचा में हल्की खरोंच आ गई है या कोई हिस्सा मामूली रूप से जल गया है तो उस हिस्से पर शहद लगाएं | यह जलन को कम करती है और उस हिस्से में संक्रमण को रोकती है।

वजन कम करने में उपयोग

 

मोटापा कम करने के लिए शहद का सेवन कर सकते हैं| वजन कम करने में इसलिए उपयोग कर सकते हैं क्योंकि इसमें वसा नहीं होता है|

सेवन की विधि:-

सुबह खाली पेट एक ग्लास हल्के गर्म पानी में एक चम्मच शहद मिलाये एक चम्मच नींबू का रस डालकर पी ले|

शरीर की ताकत बढ़ाने में उपयोग

 

शरीर में थकान महसूस हो रही है? शहद एक एनर्जी ड्रिंक का काम करता है.. इसमें उपलब्ध प्राकृतिक शर्करा ग्लूकोज और फ्रुक्टोज शरीर को इंस्टेंट एनर्जी प्रदान करती है|

सेवन की विधि:-

एक ग्लास पानी में एक या दो चम्मच शहद मिलाकर इसे पी ले इससे तुरंत इंस्टेंट एनर्जी मिलती है|

 

शहद के नुकसान

 

*क्या आप जानते हैं कि शहद के ज्यादा सेवन से कुछ नुकसान भी हो सकते हैं? शहद का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए| एक दिन में 1 से 2 चम्मच शहद का सेवन ही करना चाहिए|

*क्या डायबिटीज के मरीज शहद का सेवन कर सकते हैं? हमें पता नहीं है चीनी के बजाय शहद डायबिटीज के मरीजों के लिए अधिक फायदेमंद है? जिन लोगों का डायबिटीज बहुत ज्यादा नहीं है, नियंत्रण में है वह शहद का सेवन कर सकते हैं लेकिन जिनके डायबिटीज अधिक मात्रा में है उनको शहद का सेवन नहीं करना चाहिए

*एक साथ घी और शहर का सेवन नहीं करना चाहिए | यह सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है|

* हमेशा हल्के गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीना चाहिए बहुत ज्यादा गर्म पानी में इसे डालकर ना पिए|

                                                                          अब हम जान चुके हैं कि शहद का उपयोग हम किसी भी रूप में करें यह हमारी सेहत के लिए उतना ही फायदेमंद है|

Leave a Comment