हमारे शरीर का 70% भाग पानी से बना हुआ है|
इस तथ्य से हम समझ सकते हैं कि पानी का हमारे शरीर में क्या महत्व है|
अतः एक स्वस्थ और लंबी जिंदगी के लिए पानी पीने का ज्ञान होना बहुत जरूरी है|
पानी की कम मात्रा हमारे शरीर के लिए जितनी नुकसानदेह है, पानी की जरूरत से ज्यादा मात्रा भी उतनी ही हम समझे कि गुलाब का एक पौधा है| उसे पानी देना बहुत जरूरी है, लेकिन अगर हम उसे दिन-रात पानी देते रहेंगे या बिल्कुल ना दे, तो क्या होगा? निश्चित तौर पर वह नष्ट हो जाएगा| यही हाल हमारे शरीर का भी होता है|
एक साथ या एक ही बार में पूरा पानी नहीं पिएं| पानी धीरे-धीरे एवं घुट-घुट करके पिएं| खाना खाने के बीच बहुत जरूरी हो तो थोड़ा सा पानी पीना चाहिए अगर बहुत जरूरी नहीं हो तो खाना के समय पानी न पिएं खाने के 1 घंटा बाद ही पानी पिएं जिन लोगों को कब्ज की समस्या है या मूत्र से संबंधित कोई रोग, जैसे:- संक्रमण, पथरी, जलन आदि तो भी ज्यादा पानी पिएं| पानी हमेशा मुंह लगाकर पिएं, जिससे कि वह होंठ जीभ एवं दांतों से होकर गुजरे| इससे उसका तापमान शरीर के अनुकूल हो जाता है, वह फिल्टर भी हो जाता है| अनुसंधानों से पता चला है की बोतल या स्ट्रांग से पानी पीने वाले की त्वचा एवं बाल जल्दी ही बूढ़े के समान हो जाते हैं इसलिए हमेशा गिलास से मुंह लगाकर पानी पिएं|
जिन्हें भूख न लगने की समस्या हो तो वे लोग कम पानी पिएं| हमारा शरीर एक बार में तीन घूंट मुंह भरकर पिया गया पानी ही अवशोषित कर पता है, इसलिए आप एक बार में केवल तीन घूंट पानी ही पिएं| पसीने की हालत में या गर्म वातावरण से आने के तुरंत बाद पानी न पिएं| क्योंकि इस अवस्था में पानी पीने से कई प्रकार की त्वचा रोग, फेफड़ों के रोग व पेट के रोग होने की आशंका रहती है| इस अवस्था में पानी पीना हृदय के लिए भी नुकसानदेह है यह सर्वमान्य सत्य है कि अन्य कोई पेय पानी का विकल्प नहीं है इसलिए जब भी आपको प्यास लगे तो पानी ही पिएं, इसके स्थान पर अन्य पेय कोल्ड ड्रिंक, लस्सी, जूस आदि को ना लें|
- हमारा शरीर ठीक से काम करें इसके के लिए दिन में 8-10 गिलास पानी पीना बहुत जरूरी है|
- आयुर्वेद के अनुसार पानी हमेशा घूंट-घूंट कर पीना चाहिए, ऐसा इसलिए करना चाहिए ताकि पानी बॉडी के टेंपरेचर के मुताबिक हमारे शरीर में पहुंचे|
- हमें भोजन करने के 1 घंटे पहले और भोजन करने के 1 घंटे बाद ही पानी पीना चाहिए|
- हमें खड़े होकर पानी कभी नहीं पीना चाहिए.. इससे जॉइंट्स कमजोर होते हैं|
- हमें कोई भी फल खाने के बाद जैसे:- खीरा, तरबूज, खरबूजा, अमरुद, ककड़ी खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए|
- एक्सरसाइज करने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए.. इसलिए क्योंकि शरीर का तापमान बदलता है|
- पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से त्वचा को नमी मिलती है जिससे ये चमकदार बनती है|
- पानी पीने से शरीर से विषैला तत्व बाहर निकलते हैं जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है|
कब-कब पीना चाहिए पानी
रात के समय एक गिलास पानी पिएं| सुबह उठकर एक गिलास गुनगुना पानी पिएं और यदि रात में नींद खुले तो भी एक गिलास पानी पिएं क्योंकि रात को सोने का कुल समय 8-10 घंटे होता है, ऐसे में पानी की कमी न होने पाए, इसलिए रात में पानी पीते रहें| सुबह उठकर बासी मुंह पानी पिएं, यह पेट के कई रोगों को नष्ट करता है| यदि वातावरण गर्म हो, आपने मेहनत का काम किया हो या आपको अधिक पसीना आता हो तो आप अधिक मात्रा में पानी पिएं| बीमारी की हालत में, गर्भावस्था में या स्तनपान के समय अधिक मात्रा में पानी पिएं|
पानी पीने की सही विधि यह है की प्यास लगने से पहले ही पानी पी लिया जाए क्योंकि प्यास तब लगती है जब डि-हाइड्रेशन शुरू हो चुका होता है| किसी भीड़ वाली जगह पर जाने से पहले पानी अवश्य पीना चाहिए यह आपको कई सारे संक्रमणों से बचाएगा|
Very nice article