बिना अभ्यास के मंजिल हासिल नहीं हो सकती… इसे एक छोटी सी कहानी से समझते हैं कि बिना अभ्यास के मंजिल हासिल क्यों नहीं हो सकती ?
प्राचीन समय में विद्यार्थी गुरुकुल में रहकर ही पढ़ा करते थे| बच्चे को शिक्षा ग्रहण करने के लिए गुरुकुल में भेजा जाता था| बच्चे गुरुकुल में गुरु के सानिध्य में आश्रम की देखभाल किया करते थे और अध्ययन भी किया करते थे| वरदराज नाम का एक लड़का था, उसे भी सभी की तरह गुरुकुल भेज दिया गया| वहां आश्रम में अपने साथियों के साथ घुलने-मिलने लगे| लेकिन वह पढ़ने में बहुत कमजोर थे| गुरु जी की कोई भी बात उनके बहुत कम समझ में आती थी| इस कारण सभी के बीच वह उपहास का कारण बनते थे|
उनके सारे साथी अगली कक्षा में चले गए लेकिन वे आगे नहीं बढ़ पाए| गुरु जी ने भी आखिर हार मानकर उन्हें बोला “बेटा वरदराज! मैंने सारे प्रयास करके देख लिए हैं| अब यही उचित होगा तुम यहां अपना समय बर्बाद मत करो| अपने घर चले जाओ और घरवालों की काम में मदद करो”|
वरदराज ने भी सोचा कि शायद विद्या मेरी किस्मत में नहीं है| और भारी मन से गुरुकुल से घर के लिए निकल गए| दोपहर का समय था| रास्ते में उन्हें प्यास लगने लगी| इधर-उधर देखने पर उन्होंने पाया कि थोड़ी दूर पर कुछ महिलाएं कुएं से पानी भर रही थी| वह कुएं के पास गये| वहां पत्थरों पर रस्सी के आने-जाने से निशाना बने हुए थे, तो उन्होंने महिलाओं से पूछा “यह निशान आपने कैसे बनाएं”| तो एक महिला ने जवाब दिया “बेटे यह निशान हमने नहीं बनाएं| यह तो पानी खींचते समय इस कोमल रस्सी के बार-बार आने-जाने से ठोस पत्थर पर भी ऐसे निशान बन गए हैं|”
वरदराज सोच में पड़ गये| उसने विचार किया कि जब एक कोमल सी रस्सी के बार-बार आने-जाने से एक ठोस पत्थर पर गहरे निशान बन सकते हैं तो निरंतर अभ्यास से मैं विद्या ग्रहण क्यों नहीं कर सकता!
वरदराज ढेर सारे उत्साह के साथ वापस गुरुकुल आये और अथक कड़ी मेहनत की| गुरु जी ने भी खुश होकर भरपूर सहयोग किया| कुछ ही सालों बाद यही मंदबुद्धि बालक वरदराज आगे चलकर संस्कृत व्याकरण के महान विद्वान बने| जिन्होंने लघु सिद्धांत कौमुदी, मध्यसिद्धांत कौमुदी, सारसिद्धांत कौमुदी गिर्वाणपदमंजरी की रचना की|
- इस कहानी से क्या सीख मिलती है:-
अभ्यास की शक्ति का तो कहना ही क्या है! चाहे वह खेल में हो या पढ़ाई में या किसी और चीज में| बिना अभ्यास के आप सफल नहीं हो सकते| इसलिए अभ्यास के साथ धैर्य, परिश्रम और लगन रखकर आप अपनी मंजिल को पाने के लिए जुट जाएं|
Very nice
thank you