गर्मी में सहजन की सब्जी खाने के क्या-क्या फायदे हैं?: Drumsticks benefits

सहजन एक अद्भुत पौधा है जो कई पोषक तत्वों से भरपूर है और शरीर के लिए वरदान है | सहजन खाने में स्वादिष्ट और कई पोषक तत्वों से भरपूर है| यह एक सुपरफूड है, जिसे कई नाम से जाना जाता है जैसे:- मोरिंगा, सहजना, सुजना, मुनगा से जाना जाता है| इसका वानस्पतिक नाम “मोरिंगा ओलिफेरा” है| यह प्रोटीन और कैल्सियम का जबरदस्त स्रोत माना जाता है| यह एक ऐसी देसी सब्जी है, जो गर्मियों में आपकी सेहत का पूरा ख्याल रख सकती है|

आईए जानते हैं कि गर्मी के मौसम में सहजन की सब्जी कितने  फायदेमंद है…

कमजोर इम्यूनिटी वाले के लिए फायदेमंद

गर्मी में वायरल इंफेक्शन और सर्दी-जुकाम की समस्या बढ़ जाती है| ऐसे में सहजन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है| इसमें विटामिन सी, आयरन और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट होते हैं| जो शरीर को बीमारियों से लड़ने में ताकत देते हैं|

पाचन संबंधित समस्याओं में फायदेमंद

गर्मी के मौसम में पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे- गैस, अपच, कब्ज की शिकायत रहती है| सहजन में मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पेट को साफ रखने में मदद करते हैं| सहजन आपके पाचन तंत्र में गुड बैक्टीरिया के उत्तम स्रोत को बनाए रखता है|

शरीर को ठंडा रखने में मदद

सहजन की तासीर ठंडी होती है जो शरीर को गर्मी में ठंडा रखने में मदद करती है| जिससे लू से भी हम बचे रहते हैं| 

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

यह झुर्रियों (wrinkle) को कम करने में मदद करता है| इनमें विटामिन सी होता है जो कोलेजन उत्पादन में सुधार करता है| यह मुंहासे, फोड़े-फुंसियों को कम करने में मदद करता है| यह त्वचा को निखारने और बालों को मजबूत बनाने में भी मदद करता है|

हाइड्रेट रखने में मदद

सहजन में पानी की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर को गर्मी में हाइड्रेट रखने में मदद करता है|

मोटापे को कम करने में मदद

अगर आप वजन घटाने के मूड में है तो सहजन की सब्जी आपकी मदद कर सकती है| इसमें फाइबर की मात्रा अच्छी होती है जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है| इससे हमें बार-बार भूख नहीं लगती है और कैलोरी कंट्रोल में रहती है|

डायबिटीज में फायदेमंद

सहजन की सब्जी डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है| इसमें ब्लड शुगर कंट्रोल करने वाले तत्व पाए जाते हैं, जो इंसुलिन को सही तरह से काम करने में मदद करते हैं| सहजन के नियमित सेवन से ब्लड शुगर लेवल संतुलित रहता है|

सहजन को कैसे खाएं ?

  • सहजन का जूस, स्मूदी या सूप बनाकर पी सकते हैं|
  • सहजन को दाल या रायता में भी मिलाया जा सकता है|
  • सहजन की सब्जी बनाकर खा सकते हैं|
  • सहजन के पॉवर को दूध या पानी में मिलाकर पिया जा सकता है

सहजन की कुछ सावधानियां

  • सहजन की तासीर ठंडी होती है, इसलिए इसे अधिक मात्रा में खाने से बचना चाहिए|
  • अगर आपको स्वास्थ्य समस्या है तो सहजन का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए|
  • सहजन का अत्यधिक सेवन से शरीर में वात-पित्त को बढ़ा सकते हैं| इसलिए सहजन का अत्यधिक सेवन करने से हमें बचाना चाहिए|

सहजन के कुछ अन्य लाभ

सिर दर्द में फायदेमंद

सहजन के पत्ते के रस में काली मिर्च को पीस ले| इसे मस्तक पर लेप करने से सिर दर्द ठीक हो जाता है|

टाइफाइड में फायदेमंद

सहजन के 20 ग्राम ताजे जड़ों को 100 ml पानी में उबाले| इसे छानकर पिलाने से टाइफाइड खत्म हो जाता है|

आवाज बैठ जाने पर

सहजन की जड़ का काढ़ा बनाकर कुल्ला करने से आवाज के बैठने की परेशानी में लाभ होता है|

शारीरिक कमजोरी दूर करें

सहजन के 8-10 फूलों को 250 मिली दूध में उबाल ले| इसे सुबह शाम पीने से शारीरिक कमजोरी दूर होती है|

   

Leave a Comment