आईए जानते हैं… इस गर्मी में लू लगने से हम कैसे बच सकते हैं?
हीट स्ट्रोक या सन स्ट्रोक को ही सामान्य भाषा में लू लगना कहा जाता है| हीट स्ट्रोक की समस्या तब होती है, जब एक व्यक्ति लंबे समय तक तेज धूप में रहता है और उनका शरीर उस बढ़ते तापमान को नियंत्रित नहीं कर पता है|
गर्मी का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ रहा है| इस मौसम में सबसे ज्यादा खतरा लू लगने का होता है| तेज तपती गर्मी में दोपहर के समय बहुत तेज गर्म हवाएं चलती है, जिसे लू कहा जाता है|जिन लोगों की इम्युनिटी अच्छी होती है, वह लू को सहन कर लेते हैं, जो नहीं कर पाते हैं… वह बीमार पर जाते हैं| वर्तमान में ज्यादातर लोग इन हवाओं को सहन नहीं कर पाते हैं और बीमार पड़ जाते हैं| इसलिए आपके लिए बहुत जरूरी है कि आप अपना ख्याल रखें|
लू लगने के लक्षण….?
- शरीर का तापमान बढ़ना|
- त्वचा का लाल होना और त्वचा में सूखापन|
- अत्यधिक प्यास लगना और बार-बार पेशाब आना|
- सिरदर्द, चक्कर आना और थकान|
- पैरों और पेट में ऐंठन
- मतली, उलटी और पेट में दर्द
लू से कैसे बचे?
- धूप से बचे… अधिक धूप में ना निकले| अगर ज्यादा धूप में निकलना हो तो कॉटन स्कार्फ से सर ढककर या छाता लेकर निकले|
- पर्याप्त मात्र में पानी और पेट ठंडा रखने वाले फल का सेवन करें|
- हल्का खाना खाए और तले- भुने खाने से बचे|
- शरीर को ठंडा रखें| इसके लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पिए|
- हमेशा गर्मी में कॉटन कपड़े पहने|
- A.C से तुरंत निकलने पर छाता या सूती स्कार्फ से सर ढककर बाहर निकले|
अगर आप हीट स्ट्रोक( लू)से बचाव करना चाहते हैं तो कुछ तरीकों को अपना कर हम इससे बच सकते हैं:-
तेज धूप में बाहर न निकले
लू से बचाव के लिए ध्यान रखें तेज धूप में कभी भी बाहर जाने से बचे| खासकर दोपहर 12 से शाम 4:00 बजे के बीच धूप में बाहर निकलने से बचे| अगर जाना ही है तो छाता या कॉटन स्कार्फ से सर को ढककर बाहर निकले|
पर्याप्त मात्रा में पानी पिए
ज्यादा से से ज्यादा पानी पिए, जिससे आपके शरीर में पानी की कमी डिहाइड्रेशन ना हो| ज्यादा से ज्यादा ठंडी तासीर वाले फल एवं सब्जी खाएं-पिए… जैसे:-तरबूज, खीरा, खरबूजा, नारियल पानी, नींबू पानी, आम पन्ना, बेल का शरबत… इस सबसे पानी की कमी नहीं होगी और यह आपके शरीर को ठंडक प्रदान करेगा|
हल्के रंग के सूती (कॉटन) के कपड़े पहने
हल्के रंग के कपड़े धूप को कम अवशोषित करता है, धूप का असर कम होता है और कॉटन के कपड़े शरीर को ठंडा रखने में मदद करती है| कॉटन के कपड़े पसीना सोखने में भी मदद करता है|
खान-पान का रखें ख्याल
गर्मियों में फैट युक्त, मसालेदार खाना खाने से बचे| दही, छाछ, ककड़ी, खीरा, पुदीना, आम पन्ना आदि का सेवन करें| यह सभी चीज आपके शरीर को ठंडक प्रदान करती है| तली-भुनी और मसालेदार चीजों का सेवन कम करें, क्योंकि यह आपकी शरीर की गर्मी को बढ़ा सकती है|
घर को ठंडा रखें
दिन के समय अपने घर की खिड़कियों पर पर्दे डालकर रखें, ताकि धूप अंदर ना आए| पंखे, कूलर या एयर कंडीशनिंग का उपयोग करें| अगर घर में कूलर या एयर कंडीशनिंग नहीं है तो पंखे के सामने एक बर्तन में बर्फ रख सकते हैं जिससे ठंडी हवा मिलेगी घर ठंडा हो जाएगा|
लू लगने के बाद घरेलू उपाय
- बेल का रस गर्मियों में एक वरदान होता है| इसमें विटामिन सी और फाइबर की मात्रा अधिक होती है, इसलिए लू से बचने के लिए दिन में 2 से 3 बार बेल का रस पीने से फायदा होगा|
- गिलोय का जूस शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का कार्य करता है|
- व्यक्ति को ठंडी स्थान पर ले जाएं|
- शरीर का तापमान कम करें |
- ठंडे पानी का इस्तेमाल करें- शरीर को ठंडा करने के लिए गीले तौलिये या चादर का उपयोग करें|
- पंखे या एयर कंडीशनिंग का उपयोग- जो शरीर के तापमान को जल्दी से नियंत्रित करने में मदद करेगी |
- आइस पैक का उपयोग- शरीर तापमान को कम करने में मदद करेगा|
- हाइड्रेशन के लिए पानी पिलाये- व्यक्ति को हाइड्रेट करना ना भूले| मादक पदार्थ या कैफीनयुक्त पदार्थ से बचें क्योंकि यह शरीर को डिहाइड्रेट कर सकते हैं|