खीरा शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है| गर्मियों के मौशम में खीरा खाने के बहुत फायदे हैं| खीरा में पानी की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो शरीर में पानी की कमी को दूर करने में मदद करता है| गर्मियों में शरीर को डीहाइड्रेशन से बचाता है| खीरा में विटामिन सी, विटामिन के, फाइबर, कॉपर, मैग्नीशियम, पोटेशियम, मैंगनीज, सिलिका, एंटीऑक्सीडेंट पोषक तत्व मौजूद होते हैं|खीरा में मौजूद ये सभी पोषक तत्व गर्मियों में पेट ठंडा रखने के साथ लू से भी बचाव करने में मदद करते हैं| खीरा वजन घटाने, पाचन सुधारने और त्वचा को ग्लोइंग बनाने में भी मदद करता है| खीरा को डायबिटीज में काफी फायदेमंद माना जाता है|
आईए जानते हैं गर्मियों में खीरा खाने के फायदे:–
डिहाइड्रेशन से बचाता है
गर्मियों में ज्यादा पसीना निकलने की वजह से शरीर में पानी की कमी हो जाती है| खीरे का रोजाना सेवन से बॉडी में पानी की कमी पूरी करके उसे हाइड्रेट रखने में मदद करता है| खीरा हमारे शरीर में मौजूद टॉक्सिन को भी बाहर निकलता है|
त्वचा में नमी बनाए रखता है
खीरा में सिलिका, विटामिन सी और मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो त्वचा में निखार लाते हैं| खीरा का रस लगाने से त्वचा हाइड्रेट रहती है, नमी बनी रहती है, चेहरे के दाग धब्बे भी ठीक होते हैं, और ताजगी भी बनी रहती है|
पाचन में मदद करता है
खीरा में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है, जिससे खाना आसानी से पच जाता है| ये कब्ज को भी दूर करता है|
आंखों के लिए वरदान
खीरा में विटामिन ए भरपूर मात्रा में होता है जो आंखों की रोशनी को बढ़ाता है| खीरे को रोज अपने डाइट में गर्मियों के मौसम में शामिल करने से आंखों को हम हेल्दी बनाए रख सकते हैं|
वजन कम करने में मदद करता है
आप वजन कम करना चाहते हैं तो गर्मियों में वजन कम करने में खीरा मदद कर सकता है| इसमें पानी की मात्रा ज्यादा और कैलोरी काफी कम होती है| जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है और वह का एहसास नहीं होता है| जिसकी वजह से बॉडी में एक्स्ट्रा फैट नहीं बढ़ता और वजन भी कंट्रोल में रहता है|
ब्लड प्रेशर रखे कंट्रोल
खीरा में मौजूद मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में काफी मदद करते हैं| दिल के रोगों के खतरे को कम करते हैं|
डायबिटीज में मदद करता है
डायबिटीज रोगियों के लिए खीरा सेवन वरदान माना जाता है| खीरा ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला फूड है, जो डायबिटीज पेशेंट को लाभ पहुंचता है|
बाल के लिए फायदेमंद
खीरे में मौजूद तत्व सीलिशिया बलों और नाखूनों में चमक लाता है, इन्हें मजबूत करता है| सल्फर और सिलिसिया के कारण बाल तेजी से बढ़ते हैं| इसके रस को बालों में लगाना फायदेमंद होता है|
खीरा खाने के कुछ नुकसान:Side effects of eating cucumber
आईए जानते हैं खीरा खाने से कुछ नुकसान भी हो सकता है
- खीरे की तासीर ठंडी होती है| अगर आपको कफ, सर्दी और सांस की समस्या है तो रात को खीरा खाने से परहेज करें| खीरे का रात में इस्तेमाल करने से सर्दी की समस्या हो सकती है|
- खीरे का ज्यादा सेवन करने से पेट संबंधी समस्या हो सकती है| ज्यादा सेवन हानिकारक हो सकता है इससे गैस की समस्या भी हो सकती है|
- बाजार में उपलब्ध खीरे में पेस्टिसाइड्स (कीटनाशकों) का उपयोग किया जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं| इसलिए हमेशा अच्छी तरह से धोकर खीरे का सेवन करना चाहिए|
खीरा खाने का सही समय क्या है
- रात के समय खीरे खाने से बचे| खीरे का सुबह, दिन के समय सेवन करना फायदेमंद होता है|
- खाली पेट खीरे का सेवन भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है| यह शरीर को हाइड्रेट के साथ आपको पूरा दिन एक्टिव रखने में भी मदद करता है|