गर्मियों में तरबूज खाने के अनेकों फायदे: watermelon benefits

तरबूज केवल एक मीठा फल नहीं है, यह पोषक तत्वों से भरपूर है| तरबूज कई विटामिन और खनिजों, विशेष रूप से विटामिन सी और ए से भरपूर होता है| गर्मी से बचने के लिए आप इसका सेवन कर सकते हैं, यह न केवल ठंडा और हाइड्रेटिंग है, बल्कि आपकी वजन घटाने में सहायक हो सकता है| यह फल गर्मियों में आंखों, त्वचा और दिल के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है| तरबूज में पानी की मात्रा अधिक होती है, जिससे शरीर हइड्रेटेड रहता है| इसलिए तरबूज को गर्मियों का सुपर फूड भी कहते हैं|

तरबूज खाने के मुख्य फायदे क्या-क्या है

आंखों के लिए फायदेमंद

तरबूज का चमकीली लाल रंग लाइकोपीन से आता है, जो आपकी आंखों के लिए अच्छा होता है| यह आपकी आंखों को उम्र से संबंधित नुकसान से बचाने में मदद करता है| नियमित रूप से तरबूज खाने से आपकी आंखें तेज रहती है|

शरीर हाइड्रेट रहता है

तरबूज में 90% से अधिक पानी होता है, जो गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचाता है| गर्मियों में शरीर को अपेक्षाकृत ज्यादा पानी की जरूरत होती है| तरबूज खाने से पानी की यह जरूरत आसानी से पूरी हो सकती है|

स्क्रीन के लिए फायदेमंद

तरबूज पानी से भरपूर होता है, इसे फेस मास्क के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है| एक चम्मच दही में एक चम्मच तरबूज का रस और एक चम्मच ऐलोवेरा जेल लेकर मिक्स करें| इसे चेहरे पर 10-15 मिनट के लिए रखें, फिर ठंडे पानी से फेस धो ले| इससे स्किन कोमल और चमकदार होती है|

इम्यून सिस्टम मजबूत होता है

तरबूज में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट होता है| इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है| यह शरीर को संक्रमण और बीमारियों से लड़ने में मदद करता है|

हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

तरबूज में लइकोपीन नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो हृदय को स्वस्थ रखता है और कोलेस्ट्रॉल को काम करता है|

वजन घटाने में मदद करता है

अगर आपको कभी-कभी मीठा खाने की इच्छा होती है और आप मीठा इसलिए नहीं खा पाते की वजन बढ़ जाएगा तो तरबूज एक बढ़िया विकल्प है| इसमें कैलोरी कम होती है और पानी भरपूर मात्रा में होता है| इसलिए यह आपके शरीर में कैलोरी को बढ़ने नहीं देता है|

ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है

तरबूज में पोटैशियम होता है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है|

भोजन खाने के बाद तरबूज खाने के फायदे

 खाना खाने के उपरांत तरबूज का रस पीने से भोजन शीघ्र पचता है, नींद आने में आसानी होती है| इसके रस पीने से लू लगने से बच जाते है|

सिर दर्द में लाभदायक

तपती गर्मी में सिर दर्द होने पर आधा गिलास तरबूज का रस सेवन करने से तुरंत लाभ होता है|

सूखी खांसी में लाभदायक

सूखी खांसी में तरबूज खाने से खांसी का बार-बार चलना बंद हो जाता है|

  • अधिक मात्रा में तरबूज खाने से कुछ नुकसान भी हो सकते हैं आईए जानते हैं… इसके नुकसान क्या-क्या है:-

फाइबर से भरपूर इस फूड का सेवन अधिक कर लेते हैं तो यह एसिड का कारण बन जाता है| जिन फ्रूट्स में अधिक पानी होता है, उन्हें कभी भी ओवर ईटिंग नहीं करना चाहिए|

किस समय न खाएं तरबूज

शाम के बाद तरबूज का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए| रात के समय तरबूज, संतरा आदि का नहीं खाना चाहिए| इसके कारण आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है क्योंकि यह ठीक ढंग से डाइजेस्ट नहीं होते हैं| ऐसे में पाचन क्रिया धीमी हो जाती हैं| इसके कारण फ्लोटिंग एसिडिटी गैस जैसी समस्या भी हो सकती है|

तरबूज खाने का क्या है सही समय

तरबूज खाना है तो सुबह के समय खाएं इससे बेस्ट कोई समय नहीं हो सकता| आप रात से पहले किसी भी समय तरबूज का सेवन कर सकते हैं|

Leave a Comment