How To Maintain Health In Monsoon: मानसून मे हेल्दी रहने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल दोनों में बदलाव करना जरूरी है| बरसात का मौसम हर किसी को भाता है| लेकिन वही यह मौसम कई बीमारियों भी लेकर आता है| बरसात का मौसम आते ही पाचन संबंधी समस्याएं का खतरा बढ़ जाता है|वहीं इसके कारण स्किन इन्फेक्शन और फ्लू होने का खतरा भी रहता है| इसलिए ऐसे में डाइट और लाइफस्टाइल दोनों पर ध्यान देना जरूरी है| नमी और उमस के कारण इस मौसम में कीटाणु तेजी से पनपते हैं, जिसकी वजह से पानी और खाने के दूषित होने की संभावना बढ़ जाती है|
इसलिए मानसून में सड़क किनारे कुछ भी खाने से बचना चाहिए| इस मौसम में बाहर खाने से बचना चाहिए नहीं तो कई अनचाही बीमारियों को आप न्योता दे सकते हैं| बाहर खाना हो तो साफ-सफाई वाली जगह से ही खाएं| मानसून के मौसम में स्वस्थ रहने के लिए आपको अपनी जीवन शैली में कुछ बदलना बदलाव करने होंगे|स्वच्छता,आहार और शारीरिक गतिविधि पर ध्यान देना महत्वपूर्ण है|

How To Maintain Health In Monsoon: स्वच्छता
- हाथों को नियमित रूप से धोएं
बारिश के मौसम में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है| इसलिए अपने हाथों को साबुन या हैंड वॉश से नियमित रूप से धोएं, खासकर खाना बनाने या खाने से पहले| गंदे हाथों के कारण बैक्टीरिया मुंह के जरिए शरीर में जाएंगे और आप बीमार पड़ सकती है|
- घर को साफ रखें

नियमित रूप से घर को साफ करें, खासकर बाथरूम और रसोई जैसे नमी वाले क्षेत्रों पर ध्यान दें|
- मच्छरों से बचाव करें
मच्छरदानी का उपयोग करें, कीट विकर्षण का प्रयोग करें और ध्यान रखें कि आपके घर के आसपास पानी जमा न हो| शाम होने पर घर के दरवाजे और खिड़की बंद रखें|
How To Maintain Health In Monsoon: आहार
- साफ और उबला हुआ पानी पिए

मानसून के दौरान जल स्रोत दूषित हो सकते हैं और इससे जलजनित रोगों के फैलने की संभावना बढ़ जाती है| इस मौसम में पेट की समस्याएं और बुखार सबसे आम स्वास्थ्य समस्याओं में से है| घर में पानी का फिल्टर होना जरूरी है या फिर पारंपरिक रूप से रोजाना पानी उबालकर भी पी सकते हैं|
- स्ट्रीट फूड और जंक फूड से बचे
कई फेरीवाले खुले में रखे लोकप्रिय स्ट्रीट फूड और ताजे कटे फल बेचते हैं| ऐसे खाद पदार्थ से बचना ही बेहतर है क्योंकि यह खुले में रखे जाते हैं और हानिकारक सूक्ष्मजीवों के लिए असुरक्षित होते हैं| ये खाद्य पदार्थ जितनी देर तक खुली हवा में रहेंगे, इनके सेवन से संक्रमण होने की संभावना उतनी ही अधिक होगी|
- फलों और सब्जियों को सावधानी से धोएं
बाजार से खरीदे गए फलों और सब्जियों को बहते पानी के नीचे धोना जरूरी है| फलों और सब्जियों के छिलके पर कई तरह के कीटाणु पनपते हैं|
- ताजा खाना खाएं
बारिश के दौरान घर का बना साफ और ताजा पका हुआ खाना खाना चाहिए| बाहर खाना अवॉइड ही करें|
How To Maintain Health In Monsoon:शारीरिक गतिविधि
नियमित व्यायाम करें
व्यायाम न केवल आपको फिट रहने में मदद करता है, बल्कि यह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बनाए रखता है, रक्त संचार में सुधार करता है और आपके शरीर को वायरस और बैक्टीरिया से बचाता है|
How To Maintain Health In Monsoon:इन बातों का भी रखे ध्यान
- खुद को गीला ना रहने दे| अगर आप बारिश में भीग गए हैं, तो तुरंत कपड़े और जूते बदले| क्योंकि ज्यादा देर भीगे रहने से आपको कोल्ड या फ्लू होने का खतरा हो सकता है| इससे आपको सिर दर्द या बुखार भी हो सकता है|
- बरसात के मौसम में तला-भूना कम मसाले वाली चीजों का सेवन करें| क्योंकि ये चीज पाचन संबंधी समस्याओं का कारण बन सकती है|
- अगर खाना बच जाता है तो ठंडा होने के बाद तुरंत फ्रिज में रखें जिससे खाने में कीटाणु न पनप पाए|
- फ्रिज में रखे खाने को अच्छी तरह गर्म करने के बाद खाएं|
- पैकेज्ड फूड की जगह लोकल और फ्रेश फूड आइटम्स खरीदें, ताजा खाने में पोषक तत्व भी ज्यादा होता है|
- हर्बल गर्म पानी.. जो लोग बरसात के मौसम में संक्रमण और बुखार से पीड़ित होते हैं, वे अदरक, तुलसी और लौंग, काली मिर्च, दालचीनी, इलायची जैसे मसाले से बने काढ़े से राहत पा सकते हैं|
निष्कर्ष:
बारिश के मौसम का बेसब्री से सबको इंतजार रहता है| बरसात का मौसम हर किसी को भाता है… बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी इसका बेसब्री से इंतजार करते हैं| लेकिन इसके साथ कुछ स्वास्थ्य जोखिम भी जुड़े होते हैं| ऊपर बताई गई सावधानियों को अपनाकर हम अपने स्वास्थ्य की चिंता किए बिना इस मौसम का आनंद ले सकते हैं|
Read Also…
“ऑल इज़ वेल” बोलकर हम अपने परस्थिति को कैसे ठीक कर सकते हैं !!!
How to keep yourself positive always: अपने आप को हमेशा पॉजिटिव कैसे रखें?