शरीर में मोटापा बढ़ने की बड़ी वजह है गलत और अनियमित खान-पान, बिगड़ी हुई लाइफ स्टाइल.. ऐसी अवस्था में आपको मोटापा कम करने के लिए सबसे पहले अपने डाइट प्लान पर ध्यान देने की जरूरत है| हरी सब्जियां खाकर आप आसानी से मोटापा घटा सकते है |मोटापा कम करने के लिए अपने भोजन में हरी सब्जियां अधिक मात्रा में शामिल करें..
टमाटर
भारतीय रसोई में मिलने वाला टमाटर सिर्फ सब्जी को स्वादिष्ट ही नहीं बनाता बल्कि यह वजन कम करने में भी सबसे असरदार हो सकता है| इसे खाने में शामिल करने से यह शारीरिक ऊर्जा को बढ़ाता है और शुगर लेवल को बढ़ाने से रोकता है|
फूलगोभी
आपको बार-बार भूख लगती है और कुछ भी खा लेते हैं, इस आदत से आपका वजन बढ़ रहा है तो अपनी डाइट में फूलगोभी को शामिल कीजिए| इसमें पाए जाने वाले खास तत्व शरीर में विषाक्त पदार्थ से लड़ने में मदद करते है| इसमें वजन घटाने में सहायक इंडोल्स, ग्लूकोसिनोलेट्स और थियोसाइनेट्स जैसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में सभी विषाक्त अपशिष्ट को समाप्त कर देता है|
चुकंदर
चुकंदर को शरीर में खून बढ़ाने का सबसे बढ़िया स्रोत कहा जाता है| एक रिसर्च में यह पाया गया है कि चुकंदर का जूस पीने से स्टेमिना बढ़ता है| इसमें भरपूर मात्रा में पोटेशियम, फोलिक एसिड, फाइबर होता है जो वजन घटाने में काफी मददगार साबित होता है फल की तरह इसकी पत्तियां भी गजब की फायदेमंद चीज है| इसकी पत्तियों का अगर खाने में इस्तेमाल करेंगे तो इससे प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन ए और सी भरपूर मात्रा में मिल सकता है|
करेला
अगर मोटापे के शिकार है और करेला देखते ही मुंह बनाने लगते हैं तो अब ऐसा बंद कर दीजिए| यदि करेले को सही तरीके से पका कर खाया जाए तो इसके बहुत फायदे मिल सकते हैं| वही यह रोजाना खाने में मौजूद ज्यादा कैलोरी को भी कम करता है| वजन कम करना चाहने वालों को अपने खान-पान में करेला जरूर शामिल करना चाहिए|
आलू
हालांकि हर किसी का मानना है कि आलू खाने से वजन बढ़ता है, जबकि ऐसा नहीं है वास्तव में वजन घटाने में काफी मददगार है| इसमें घुलने योग्य और बगैर घुलने वाले, दोनों तरह के फाइबर होते हैं जो बेड कोलेस्ट्रोल का ध्यान रखते हैं| वजन जल्दी काम करना चाहते हैं तो आलू को अपने आहार में छिलके सहित शामिल करें|
पालक
पालक अन्य हरी सब्जियों की तुलना में से आपको दुगुना ज्यादा फाइबर मिलता है जो वजन घटाने में मदद करता है| इसमें एंटीऑक्सीडेंट होता है जिससे सर्दी में शरीर की ऊर्जा बढ़ती है| पालक का साग, सूप या सब्जी बहुत फायदेमंद होती है.. इसमें भरपूर मात्रा में आयरन होती है|
गाजर
सर्दी के मौसम में गाजर के सेवन से कैलोरी कम होगी गाजर को रोस्टेड, सॉटिड या स्टीम्ड रूप में खाने में शामिल कर सकते हैं|
केला
यदि केले के बारे में आप सोचते हैं कि इसे खाने से मोटापा बढ़ता है तो ऐसा बिल्कुल नहीं है| दरअसल केला हेल्दी और वेट लॉस डाइट के लिए सबसे अच्छा माना जाता है| इसमें पाए जाने वाला मिनरल पोटेशियम लो ब्लड प्रेशर जैसी बीमारी को भी दिल से दूर रखता है|
सेब
पेन स्टेट यूनिवर्सिटी ने अपनी एक रिसर्च में दावा किया कि अगर ब्रेकफास्ट पास्ता खाने से पहले एक सेब खाया जाए तो इससे वजन बढ़ाने के आसार काफी हद तक काम हो जाते हैं| रोजाना एक सेब खाने से चेहरे की चमक भी बढ़ती है| एक मध्यम आकार के सेब में चार ग्राम फाइबर होता है जो आपको ज्यादा समय तक भूख का एहसास नहीं होने देता है|
ब्रोकली
मोटापा कम करने के लिए सबसे अच्छी हरी सब्जी ब्रोकली है| ब्रोकली विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम, पोटेशियम, फोलिक एसिड, फाइबर और मैग्नीशियम से भरपूर होती है|
लौकी
लौकी बहुत ही पौष्टिक हेल्दी सब्जी है| इससे पाचन मजबूत होता है और मोटापा घटाने में आसानी होती है| लौकी खाने से हमारा पेट भरा रहता है.. जिससे हमें भूख कम लगती है |