Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025: बिहार राज्य की महिलाओं के लिए बहुत बड़ी खबर है कि बिहार सरकार द्वारा बिहार की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू की गई है| इस योजना के द्वारा महिलाओं को रोजगार शुरू करने के लिए ₹10000 सहायता राशि के रूप में प्रदान की जाएगी| अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल को शुरू से अंत तक ध्यान से पढ़ें| इस आर्टिकल में हम आपको इस योजना के बारे में सारी जानकारी देंगे|
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025: क्या है?
यह योजना बिहार सरकार द्वारा महिलाओं के लिए शुरू की गई है| इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर, आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है और महिलाओं को उसकी अपनी रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है| इस योजना के द्वारा बिहार राज्य की सभी महिलाओं को ₹10000 डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के द्वारा उनके बैंक अकाउंट में दिए जाएंगे| यह योजना सितंबर 2025 से शुरू की जाएगी|
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025: मिलने वाले लाभ क्या है?
- मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत बिहार राज्य के द्वारा प्रत्येक परिवार की एक महिलाओं को खुद का रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी|
- आर्थिक सहायता के रूप में राज्य के सभी परिवारों की एक महिला को अपनी रोजगार हेतु ₹10000 की राशि प्रथम किस्त के रूप में दी जाएगी|
- महिलाओं द्वारा रोजगार शुरू करने के बाद तुरंत ही आकलन करते हुए ₹2 लाख तक की अतिरिक्त सहायता आवश्यकता अनुसार दी जाएगी|
- 6 महीने पुराने रोजगार होने पर सरकार महिलाओं को रोजगार को बढ़ाने के लिए अतिरिक्त ₹200000 की आर्थिक सहायता राशि भी प्रदान करेगी|
- इस योजना के द्वारा बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर मिलेंगे जिससे महिलाओं को घर से दूर रोजगार करने नहीं जाना पड़ेगा|
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025: Importannt Date
- अभी आवेदन शुरू नहीं किए गए हैं, लेकिन इसके लिए आवेदन सितंबर 2025 में शुरू होने की जानकारी दी गई है|
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025: Eligibility Criteria
- महिला बिहार की मूल निवासी हो|
- महिला की उम्र 18 से 60 वर्ष की होनी चाहिए|
- महिला या उनके पति आयकर दाता न हो|
- महिला स्वयं अथवा उनके पति सरकारी सेवा (सरकारी नौकरी) में न हो|
- महिला का जीविका स्वयं सहायता समूह(SHG) से जुड़ा होना अनिवार्य है|
- एक परिवार से सिर्फ एक महिला को लाभ मिलेगा|
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025: Important Documents
अगर आप मुख्यमंत्री रोजगार महिला योजना 2025 में आवेदन करना चाहती है तो आपको नीचे दी हुई सभी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जो निम्न प्रकार है;-
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक खाता पासबुक
- जीविका की सदस्यता
- आवास प्रमाण पत्र
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर आदि
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025: आवेदन कैसे करें?
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन किया जाएगा| जीविका की ओर से मार्गदर्शिका जारी की गई है| इसके अनुसार ग्रामीण महिलाओं को स्कूल स्तरीय संघ के पास आवेदन करना होगा| इसके लिए ग्राम संगठन की तरफ से विशेष बैठक का आयोजन किया जाएगा| इसमें सभी पात्र महिलाओं से आवेदन लिए जाएंगे| इसके बाद इन्हें प्रखंड कार्यालय पहुंचाया जाएगा|
जीविका की प्रखंड परियोजना इकाई इस आवेदन को एमआईएस पोर्टल पर अपलोड करेगी| इसके बाद सरकार जीविका इकाइयों को योजना की राशि देगी|उसके बाद मुख्यालय द्वारा आवेदनों की जांच कर सभी लाभार्थियों को उनके दिए गए बैंक खाते में राशि भेज दी जाएगी|
Important Link | |
Join Telegram Channel | Click Here |
Join WhatsApp Channel | Click Here |
Official Website | Click Here |