पोषक तत्वों से भरपूर है अनानास… इसके खाने से होते हैं गजब के फायदे…

नानास सभी का पसंदीदा फल होता है| अनानास मीठा और रसीला फल पोषक तत्वों और फायदे से भरपूर होता है| यह फल सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि हमारे स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है| इसमें विटामिन सी, विटामिन ए, कैल्शियम, मैगनीज, फास्फोरस और एंजाइम जैसे पोषक तत्व होते हैं| अनानास में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंजाइम्स इन्फ्लेमेशन और कई बीमारियों से बचते हैं| इसे खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और कैंसर का जोखिम कम होता है|

  आईए जानते हैं अनानास के कुछ गजब के फायदे क्या है:-

इम्युनिटी बढ़ाने में फायदेमंद

अनानास में विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है, जो आपकी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है| जिस लोगों की इम्युनिटी वीक होती है उन्हें इसका सेवन करना चाहिए|

वजन घटाने में फायदेमंद

अनानास में कैलोरी कम होती है और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे यह वजन घटाने में मदद करता है| अनानास का सेवन करने से शरीर में पानी की मात्रा संतुलित रहती है और एक नेचुरल फैट बर्नर के रूप में काम करता है|

पाचन में फायदेमंद

अनानास में ब्रोमलेन नामक एंजाइम होता है, जो प्रोटीन के पाचन में मदद करता है| नियमित रूप से अनानास का सेवन करने से पाचन तंत्र बेहतर काम करता है, जिससे आपको अपच, गैस और पेट की अन्य समस्याओं में राहत मिलती है| हाई फाइबर और पानी की ज्यादा मात्रा के कारण, अनानास नियमित और स्वस्थ पाचन तंत्र बनाए रखने और कब्ज को रोकने में मदद करता है|

त्वचा की चमक और सुंदरता के लिए

अनानास में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन की प्रचुर मात्रा होती है, जो त्वचा की चमक को बनाए रखने में मदद करता है| इसका सेवन त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाता है, जिससे एजिंग की प्रक्रिया धीमी होती है|

आंखों के लिए फायदेमंद

अनानास में विटामिन ए और बीटा-कैरोटिन होता है, जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है और दृष्टि में सुधार करता है|

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करें

अनानास में पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और हार्ड हेल्थ को बेहतर बनाने में सहायक होते हैं| यह धमनियों की सफाई में मदद करता है और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है| जिसे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है|

सूजन और दर्द में राहत

इसमें मौजूद ब्रोमलेन एंजाइम न केवल पाचन में मदद करता है, बल्कि यह सूजन और दर्द को भी कम करने में प्रभावी है, इसका नियमित सेवन जोड़ो के दर्द, गठिया और चोट के कारण सूजन में राहत प्रदान कर सकता है| अगर आप शारीरिक मेहनत करते हैं या वर्कआउट करते हैं,तो अनानास का सेवन मांसपेशियों की रिकवरी में भी मदद करता है|

विटामिन सी से भरपूर है अनानास

अनानास विटामिन सी का एक उत्कृष्ट स्रोत है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है और बीमारियों से लड़ने में मदद करता है|

हड्डियों को मजबूत बनाता है

अनानास में मैंगनीज होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है|

                  अनानास को अपने आहार में शामिल करना एक स्वस्थ और स्वादिष्ट तरीका है|

Leave a Comment